उच्चस्तरीय पुल के क्षतिग्रस्त हुए भाग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बसंतराय के गेरूवा नदी पुल की बरसात से पूर्व मरम्मत की तैयारी शुरू

बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के डेरमा पंचायत अंतर्गत सनौर गांव के समीप गेरूवा नदी में बने उच्चस्तरीय पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत बरसात से पहले कराने की तैयारी चल रही है. इस बाबत रांची के डिजाइन कंसल्टेंट की टीम ने पुल का फाइनल निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद रांची डिजाइन कंसल्टेंट के डायरेक्टर अभय कुमार चौधरी ने बताया कि इस पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पिछले महीनों में मिली थी. इसके बाद विभाग ने चरणबद्ध तरीके से सर्वेक्षण और निरीक्षण कर पुल की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए पहल की. आज हुए फाइनल निरीक्षण के बाद पुल की मजबूती और आम लोगों की सुरक्षा के लिए डीपीआर तैयार कर सरकार को टेंडर प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा. डायरेक्टर का कहना कि अभय कुमार चौधरी ने कहा कि पुल के मरम्मतीकरण के दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बरसात से पहले क्षतिग्रस्त हिस्से को सुधारकर पुल को चालू कर दिया जाएगा. ज्ञात हो कि पिछले दिनों विशेष प्रमंडल द्वारा इस पुल पर तीव्र गति से विभागीय कार्यवाही की गयी थी. इसमें एसडीओ सहित चार सदस्यीय अभियंताओं की टीम ने सर्वप्रथम पुल का निरीक्षण किया. इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने विस्तृत रिपोर्ट रांची विशेष प्रमंडल को भेजी. रांची विशेष प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता भोला राम, टेक्निकल सेक्रेटरी विभाग के अशोक कुमार, जिले के कार्यपालक अभियंता और विभागीय एसडीओ सहित अभियंताओं की पूरी टीम ने पुल का बारिकी से निरीक्षण किया. आज पुनः पुल की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए अंतिम रिपोर्ट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया के लिए भेज दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >