सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें सरस्वती पूजा, पुलिस ने दिये सख्त निर्देश

सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर हनवारा, मेहरमा और बोआरीजोर में शांति समिति की बैठक आयोजित

सरस्वती पूजा के अवसर पर तीनों थाना क्षेत्रों हनवारा, मेहरमा और बोआरीजोर में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गयी, जिसमें पुलिस और प्रशासन ने पूजा को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश दिये. इन बैठकों का उद्देश्य था कि श्रद्धालु पूजा का आनंद लें, लेकिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अशांति या डीजे बजाने जैसी गतिविधियों से बचा जाये. हनवारा में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता महागामा इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो नेकिया ने की. उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन से पूर्व आयोजकों को थाना में आवेदन देना अनिवार्य होगा. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और पूजा स्थल पर केवल भक्ति गीत ही बजाने की अनुमति होगी. सभी से सरकारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और प्रतिमा विसर्जन समय पर करने का अनुरोध किया गया. मेहरमा में थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने उपस्थित बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों को शांतिपूर्ण आयोजन का संदेश दिया. उन्होंने लोगों से अपने गांव के बच्चों को प्रेरित करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक अनुमति लेने का निर्देश दिया. बोआरीजोर में शांति समिति की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि पूजा को शांति और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए, किसी के आस्था पर ठेस नहीं पहुंचे और मूर्ति विसर्जन निर्धारित रास्ते से किया जाये. डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और किसी भी तरह के अश्लील गाने नहीं बजाए जायें. पुलिस ने क्षेत्र में लगातार गश्ती करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने का आश्वासन दिया.

बैठक में स्थानीय गणमान्य ल पुलिस अधिकारी रहे उपस्थित

इन बैठकों में थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक, बुद्धिजीवी, पंचायत सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. हनवारा में ध्रुव कुमार, रामस्वरूप यादव, नौशाद आलम, बद्री साह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे. मेहरमा में जगजीवन राम, मुक्तेश्वर राम, श्यामकांत सिंह और बोआरीजोर में अश्वनी कुमार, शंकर प्रसाद, सुरेंद्र कुमार यादव, जगनारायण राम आदि उपस्थित थे. तीनों थाना क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि पूजा के दौरान हर हाल में कानून और शांति का पालन होगा. डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और प्रतिमा विसर्जन समयबद्ध ढंग से होगा. नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत थाना या प्रशासन को सूचित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >