महागामा में नववर्ष के साथ मंत्री दीपिका पांडये सिंह ने किया हाई मास्ट और सोलर स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास

नगर पंचायत क्षेत्र में 2.19 करोड़ की लागत से आधुनिक प्रकाश की व्यवस्था शुरू

नये साल 2026 के आरंभ के साथ ही महागामा विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बढ़ गयी है. नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में हाई मास्ट, मिनी हाई मास्ट और सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना का शिलान्यास ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मोहनपुर में पूजा-अर्चना के साथ किया. मंत्री श्रीमती पांडेय ने कहा कि महत्वाकांक्षी योजना के तहत नगर क्षेत्र के 550 स्ट्रीट लाइट बाजारों और वार्डों में स्थापित की जाएंगी. इससे न केवल शहर की रोशनी बढ़ेगी बल्कि आमजन का जीवन सुगम और रात्रि में आवागमन आसान होगा. साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा. उन्होंने बताया कि महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में लगभग 13.5 करोड़ की लागत से पीसीसी सड़कें, नाला निर्माण, पैवर ब्लॉक, शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाएं पूरी की गयी हैं. शहर में 300 बेड का अस्पताल बन रहा है, जिससे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. इसके अलावा महागामा डिग्री कॉलेज में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी. मंत्री ने यह भी कहा कि गोविंदपुर पहाड़ में भव्य पार्क का निर्माण होगा, जबकि महागामा डिग्री कॉलेज के पास चिल्ड्रन पार्क में आने वाले दिनों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि नगर निकाय चुनाव में जिम्मेदारी से अपने वोट का प्रयोग करें और ऐसे प्रतिनिधि को चुनें जो लोगों की सेवा में सक्रिय हो. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष याहिया सिद्दीकी, एसडीओ आलोक वरण केसरी, एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल, सीओ डॉ. खगेन महतो, मो बुलबुल, मिन्हाज, मनोज कुमार दास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >