तीन जनवरी को आयोजित होगा कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज

मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह करेंगी कार्यक्रम की अध्यक्षता

नववर्ष के पावन अवसर पर महागामा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज का आयोजन तीन जनवरी को प्रखंड ठाकुरगंगटी अंतर्गत ककरघट, मानिकपुर भगैया में स्थित नेचर पार्क के समीप सुबह 11 बजे किया जाएगा. पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी विशेष रूप से चल रही है. सम्मेलन में महागठबंधन दलों के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह होंगी. कार्यक्रम में तीनों प्रखंडों के हजारों लोग उपस्थित रहेंगे. इस दौरान उपस्थित लोग अपने विचार और सुझाव भी रख सकेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल नववर्ष का स्वागत करना है, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >