एमजीआर कर्मियों को मिला नया विश्राम घर, रेलवे लाइन की निगरानी भी होगी आसान

फरक्का एनटीपीसी ने राजमहल कोल परियोजना में एम.जी.आर. कर्मियों के लिए एक नए विश्राम घर का उद्घाटन किया है. यह सुविधा कर्मियों को आराम करने में मदद करेगी और रेलवे लाइन की निगरानी को भी आसान बनाएगी.

बोआरीजोर : राजमहल कोल परियोजना के कोयला लोडिंग पॉइंट के पास शुक्रवार को फरक्का एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक देवव्रत कर ने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर विश्राम घर का उद्घाटन किया.

एमजीआर कर्मियों को मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि विश्राम घर बन जाने से फरक्का एनटीपीसी की एमजीआर रेलवे लाइन में कार्यरत कर्मियों को आराम करने में सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि विश्राम घर में एमजीआर कर्मियों के लिए कंट्रोल रूम भी रहेगा. इससे रेलवे लाइन की देखरेख में भी सुविधा होगी.

सीएसआर से ग्रामीणों को मिल रही सुविधाएं

उन्होंने कहा कि एनटीपीसी कर्मियों के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को भी सीएसआर फंड के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. सीएसआर फंड से मोबाइल मेडिकल वाहन के माध्यम से ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है. गरीब परिवारों की बच्चियों को शिक्षा के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे रोजगार से जुड़ सकें. इसके अलावा फुटबॉल खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.

मौके पर एनटीपीसी के प्रबंधक आलोक कुमार, मनीष कुमार, यूनियन नेता रामजी साह, दिलीप हांसदा, शिव कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >