युवाओं ने भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के लिए दिये सुझाव, समिति का गठन

पोड़ैयाहाट में रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर युवाओं की बैठक आयोजित

पोड़ैयाहाट बजरंगबली मेन चौक पर आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता आदर्श कुमार ने की. बैठक में रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किये और इस अवसर को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सुझाव दिये. आदर्श कुमार ने कहा कि यह यात्रा पोड़ैयाहाट की संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. सचिव चंदन भगत ने कहा कि इस आयोजन में सभी युवाओं को एकजुट होकर काम करना होगा और शोभा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग आकर्षक और रंगीन झांकियों के साथ भाग लें. बैठक में रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया. समिति में आदर्श कुमार को अध्यक्ष, चंदन भगत को सचिव और राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. रामनवमी शोभा यात्रा 26 मार्च को निकाली जाएगी. आयोजन में शामिल होने के लिए सभी लोगों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया. बैठक में चंदन भगत, राजीव कुमार, राजीव भगत, सोनू शान, रंजीत, अभिषेक भगत, शिवम कुमार, मोहन भगत, बजरंगी भगत, नीरज कुमार, अजीत कुमार, रौशन भगत सहित अन्य युवा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >