बीडीओ ने पंचायत सचिवों और मुखियाओं को दिये स्पष्ट निर्देश

पोड़ैयाहाट में पंचायत विकास और जल आपूर्ति सुधार को लेकर बैठक आयोजित

पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय सभागार में मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ ने 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को मिले 15 लाख रुपये की राशि के उपयोग और विकास कार्यों पर चर्चा की. बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा आवंटित प्रत्येक पंचायत की राशि का चालू वित्तीय वर्ष में पूरा उपयोग करना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग पंचायत के विकास कार्यों, विशेषकर बुनियादी ढांचे और जल आपूर्ति के सुधार में किया जाना चाहिए. बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि हर पंचायत में खराब पड़े चापानल और जल मीनार की सूची एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत की जाये. इसका उद्देश्य गर्मियों में जल आपूर्ति की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है. बैठक में मुखिया अमर यादव, सुमन पंडित, रोज मेरी मुर्मू, दरोथी, सपना अग्रवाल, सूरज मरांडी, नवल पंडित, विकास यादव, मुन्नी हांसदा सहित अन्य पंचायत सचिव और सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >