चैनपुर में दिवंगत विधायक रघुनंदन मंडल का मना शहादत दिवस

विवाह भवन में रघुनंदन मंडल की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पथरगामा. प्रखंड की चिलरा पंचायत के चैनपुर में पूर्व जिप सदस्य सियाराम भगत के नेतृत्व में गोड्डा के पूर्व दिवंगत विधायक स्व रघुनंदन मंडल का 10वां शहादत दिवस मनाया गया. विवाह भवन में रघुनंदन मंडल की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष डॉ कयूम अंसारी, राजद के धनंजय यादव, जेकेएलएम नेता परिमल ठाकुर ने रघुनंदन मंडल की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर जिले के कई नेताओं के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्यों ने स्व रघुनंदन मंडल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया. स्व मंडल को याद करते हुए पूर्व जिप सदस्य के आंखों से आंसू छलक पड़े. भावुक मुद्रा में पूर्व जिप सदस्य श्री भगत ने कहा कि रघुनंदन मंडल के पिता पूर्व विधायक स्व सुमृत मंडल से ही उनका पारिवारिक संबंध रहा है. इसको वे कभी भुला नहीं सकते. स्व रघु बाबू की कमी हमेशा उन्हें खलती है. वो लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहते थे. ऐसे व्यक्तित्व के धनी स्व मंडल को हृदय से नमन करने का दिन है. इस दौरान चिलरा, चैनपुर, सनातन, चकवा, सिमरिया, बोहरना, रजौन, बिसाहा, दुर्गापुर आदि गांव के गरीब असहायों के बीच लगभग 500 कंबल का वितरण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >