पदाधिकारियों ने जरुरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया भरोसा

गोड्डा में 29 मार्च को विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

झालसा, रांची के निर्देशानुसार 29 मार्च को जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को पीडीजे कार्यालय कक्ष में डालसा के अध्यक्ष एवं पीडीजे रमेश कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक, प्रशासनिक और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई. पीडीजे रमेश कुमार ने कहा कि इस शिविर में अधिक से अधिक जरुरतमंदों को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए. इसके लिए समाज के अभिवंचित वर्ग के बीच जागरूकता अभियान चलाना और सामूहिक रूप से ईमानदार पहल करना आवश्यक है. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक अभिवंचित और जरुरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया. बैठक में जिला जज तृतीय ऋचा श्रीवास्तव, जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्वकर्मा, डालसा सचिव दीपक कुमार, डीडीसी दीपक कुमार दुबे, सभी न्यायिक पदाधिकारी, सदर एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, जिले के सभी बीडीओ, सीओ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में विधिक सेवा शिविर की प्रभावशीलता, बेहतर योजना क्रियान्वयन और जरुरतमंदों तक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >