पुलिस ने 100 लीटर महुआ शराब और 800 किलोग्राम जावा महुआ किया नष्ट, दो गिरफ्तार

हनवारा से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और जावा बरामद

गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग और हनवारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पासी टोला में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी की. इस दौरान लगभग 100 लीटर तैयार महुआ शराब और 800 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने इस अवैध कारोबार में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विभीषण पासी और दिलीप चौधरी के रूप में हुई है. दोनों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी के दौरान कुछ अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल हो गये, जिनकी पहचान पुलिस ने कर ली है. उनके विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. उत्पाद अधीक्षक निलेश सिन्हा ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को भी कानून की चूक नहीं बख्शी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >