निर्माणाधीन मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का डीसी ने किया निरीक्षण, कहा

इस दौरान डीसी ने अस्पताल भवन के निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती व निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की.

तकनीकी मानकों को पूरा कर अस्पताल को निर्धारित समय पर करें पूरा प्रतिनिधि, महागामा महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के महुआरा में इसीएल के सीआर फंड से निर्माणाधीन 300 बेड के मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का औचक निरीक्षण डीसी अंजली यादव ने किया. इस दौरान डीसी ने अस्पताल भवन के निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती व निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने निर्माण करने वाली एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति, अब तक हुए कार्य, शेष कार्यों तथा संभावित पूर्ण होने तिथि की जानकारी ली. डीसी ने कहा कि 300 बेड का मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है. अस्पताल के शुरू हो जाने से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी. उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए सभी तकनीकी मानकों और गुणवत्ता मापदंडों का सख्ती से पालन किया जाये. इस निरक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर एसके सिंह, सिविल सर्जन सुभाष चंद्र शर्मा, डीएमएफटी प्रोजेक्ट मैनेजर अनिक सिंह, एसडीओ आलोक वरण केसरी, चिकित्सा पदाधिकारी खालिद अंजुम, सीओ डॉ खगेन महतो समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >