लोक अदालत और महिला-बाल अधिकारों पर किया जागरूक

विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य आम लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकारों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर जिला एडिशनल सेशन जज कुमार पवन, फाइनल लॉयर अजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी श्री मरांडी तथा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुल्तान अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे. शिविर को संबोधित करते हुए जिला एडिशनल सेशन जज कुमार पवन ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि कई बार लोग कानून की जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों तथा न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाता है. शिविर में उपस्थित लोगों को लोक अदालत के महत्व, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानून, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित अन्य कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क वकील और कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान असंगठित श्रमिक, दिव्यांगजन, महिलाएं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग, विधवा महिलाएं, बच्चे तथा वरिष्ठ नागरिकों को भी विधिक सहायता से संबंधित अधिकारों की जानकारी दी गई। शिविर में छः युनिट बकरी और बारह युनिट बत्तख का वितरण भी किया गया. शिविर में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने शिविर के माध्यम से प्राप्त जानकारी को काफी सहराना किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >