महागामा के जमाइडीह गांव के मजदूर की सिकंदराबाद में करंट लगने से मौत

दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का करता था भरण पोषण

महागामा थाना क्षेत्र के जमाइडीह पंचायत अंतर्गत समदा गांव निवासी मंटू यादव (35 वर्ष) की मौत सिकंदराबाद में करंट लगने से हो गयी. घटना के बाद से मृतक के समदा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सिकंदराबाद के अन्ना नगर में रहकर मजदूरी करता था. घटना के वक्त वह मजदूरी कर रहा था. इस दौरान हाइ टेंशन तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की खबर सुनने के बाद साथ रहने वाले मृतक का भतीजा रूपेश कुमार ने घायल को गंभीर स्थिति में आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना गांव में पहुंचने के बाद पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक को दो बेटा व एक बेटी है. घटना के बाद मृतक के समदा स्थित घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी, जहां पत्नी बच्चे व परिजन के चीत्कार से हर कोई भावुक हो गया. मौत की घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. शव लेकर परिजन सिकंदराबाद से निकल चुके हैं. शुक्रवार की शाम तक शव समदा गांव पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >