201 महिलाओं और कन्याओं की कलश शोभा यात्रा से जगमगाया मंदिर प्रांगण

राजाभिट्ठा आमझोर में तीन दिवसीय ज्ञान यज्ञ और सत्संग का भव्य आयोजन

बोआरीजोर प्रखंड के राजाभिट्ठा आमझोर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय ज्ञान यज्ञ एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर गांव की 201 महिलाओं और कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली. यज्ञ में पंडितों के निर्देशन में आमझोर गांव के छठ घाट नदी में सभी कलशों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया और राजाभिट्ठा गांव होते हुए शिव मंदिर प्रांगण तक कलशों का सम्मानपूर्वक भ्रमण कराया गया. यज्ञ समिति के सदस्य ओमप्रकाश पंडित, उत्तम मंडल, कंचन कुमार, लक्ष्मण साह, प्रीतम कुमार, मनीष रामानी और मनोज मंडल ने बताया कि 23 मार्च से 25 मार्च तक मंदिर प्रांगण में ज्ञान यज्ञ एवं सत्संग आयोजित रहेगा. आचार्य योगेश भारद्वाज प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक भजन, सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक पूजा एवं प्रार्थना, सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक प्रवचन और संध्या 7:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रवचन करेंगे. समिति के सदस्यों ने बताया कि स्वयंसेवक और पूजा समिति के सदस्य यज्ञ स्थल पर सतत निगरानी रखेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >