प्रतिनिधि, बोआरीजोर प्रखंड के गोरंटिया-रामकोल तक सड़क जर्जर हो गयी है. पीडब्ल्यूडी दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण किया गया था. यह सड़क 7.50 किलोमीटर लंबी बनी थी. सड़क के कुछ भाग में पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन सड़क अत्यधिक जर्जर हो जाने से ग्रामीण को आवागमन करने में कठिनाई होती है. इस सड़क से दर्जनों गांवों के हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है. प्रखंड के दलदली गोपालपुर पंचायत में सड़क का निर्माण हुआ है. मुखिया भागो मरांडी ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था. इस कारण जर्जर हो गयी है. विभाग से मरम्मत की पहल नहीं हो रही है. संवेदक ने मनमानी तरीके से सड़क का निर्माण कराया. सरकारी राशि बर्बाद हो गयी. पंचायत समिति सदस्य अशोक टुडू ने बताया कि सड़क घटिया निर्माण की सूचना विभाग को कई बार दी गयी थी. आदिवासी गांव होने के कारण संवेदक ने घटिया निर्माण किया. विभाग के पदाधिकारियों ने भी संवेदक पर कोई भी कार्रवाई नहीं की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
