गोड्डा के मलियाचक गांव में चार साल बाद भी नहीं पूरी हुई पानी टंकी, ग्रामीणों को साफ पानी का इंतजार

Godda News: महागामा प्रखंड के मलियाचक गांव में चार वर्ष पूर्व शुरू हुई पानी टंकी निर्माण योजना आज भी अधूरी पड़ी है. गर्मी में बढ़ते जल संकट के बीच ग्रामीणों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से हस्तक्षेप कर जल्द निर्माण काम पूरा कराने की मांग की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हनवारा प्रतिनिधि फिरोज आलम की रिपोर्ट 

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुसमहारा पंचायत के मलियाचक गांव में चार वर्ष पूर्व स्वीकृत पानी टंकी निर्माण योजना आज भी अधूरी कहानी बयां कर रही है. योजना का उद्देश्य गांव के लोगों को शुद्ध और नियमित पीने का पानी उपलब्ध कराना था, लेकिन निर्माण काम बीच में ही रुक जाने से ग्रामीणों को इसका फायदा नहीं मिल सका. चार सालों से अधूरी पड़ी यह योजना अब विभागीय उदासीनता और लापरवाही का प्रतीक बन गई है. 

शिकायत के बाद बंद हो गया निर्माण कार्य  

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गांव में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पानी टंकी निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था. शुरुआती दौर में निर्माण काम तेजी से चला, लेकिन बाद में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे. ग्रामीणों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल और काम में अनियमितता की शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचाई गई. शिकायत के बाद संवेदक ने काम बंद कर दिया और आज तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो पाया है. 

जर्जर हो रहा लाखों रुपये का ढांचा  

ग्रामीण जावेद, पप्पू, परवेज, फारूक सहित अन्य गांव के बुजुर्गों ने बताया कि लाखो लाखों रुपये खर्च कर बनाई जा रही निर्माणाधीन पानी टंकी का ढांचा वर्षों से वैसे ही खड़ा है और धीरे-धीरे जर्जर होता जा रहा है. ग्रामीणों को उम्मीद थी कि योजना पूरी होने के बाद उन्हें घर के पास साफ पीने का पानी मिलेगा, लेकिन उनकी उम्मीदें अधूरी रह गई हैं. 

मंत्री से हस्तक्षेप की मांग 

ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपिका पांडेय सिंह का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए जल्द हस्तक्षेप की मांग की है.

ये भी पढ़ें…

JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क

रांची के बहुबाजार-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर का काम सिर्फ 37%, 14 जून को खत्म हो रही डेडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >