150 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

निशुल्क जांच, आवश्यक दवा और स्वास्थ्य को लेकर दिये दिशा-निर्देश

ठाकुरगंगटी प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में सोमवार को आयोजित शिविर के माध्यम से 150 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सक डॉ. संजय कुमार मिश्रा द्वारा एएनसी जांच की गयी. डॉ. मिश्रा ने बताया कि सभी उपस्थित महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जांच में यूरीन, हेमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, वजन, ब्लड शुगर सहित आवश्यकता अनुसार अन्य परीक्षण किये गये. जांच के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोच की गोली दी गयी. इसके अतिरिक्त आवश्यक दवा भी वितरित की गयी. डॉ. मिश्रा ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि खान-पान का विशेष ध्यान रखें, स्वच्छता बनाए रखें, भोजन करने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह धोयें और ओआरएस घोल का नियमित उपयोग करें. अस्पताल के कार्यालय प्रभारी विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक माह इस तरह के शिविर के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क एएनसी जांच कर आवश्यक दवा वितरित की जाती है. सभी महिलाओं को क्षेत्र की सहिया के माध्यम से अस्पताल लाया जाता है. इसके साथ ही उन्हें सलाह दी जाती है कि आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें. इस दौरान नर्स सुशीला कुमारी, मनोदी हेंब्रम, पुष्पा कुमारी, राजीव कुमार महतो, शिवशंकर महतो, मनोज कुमार, धर्मराज, जितेंद्र महतो सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे और महिलाओं की सेवाओं में सहयोग प्रदान किया. शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना और समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >