महागामा में वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का चार ऑटो बरामद

पुलिस की गुप्त सूचना और छापेमारी अभियान ने पकड़े वाहन चोर, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

महागामा अनुमंडल क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस ने चोरी के खिलाफ चलाये गये अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त की है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर कुल चार चोरी के ऑटो बरामद किये. ललमटिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि कांड संख्या 11/26 के तहत 28 फरवरी को बसडीहा गांव के निवासी मो ईसा अंसारी ने अपने बजाज मैक्सिमा ऑटो (जेएच 17 एई 4996) की चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महागामा एसडीपीओ व पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता से अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हजरत अंसारी (30 वर्ष) निवासी बुधवाचक, थाना ठाकुरगंगटी, अख्तर अंसारी (30 वर्ष) निवासी माल मंडरो ऊपर टोला, साहिबगंज, तथा जहांगीर अंसारी निवासी माल मंडरो, थाना ठाकुरगंगटी के रूप में हुई. तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर बसडीहा गांव से चोरी हुआ ऑटो और अन्य तीन ऑटो बरामद किया गया. कुल चार चोरी के ऑटो ललमटिया थाना परिसर में रखे गये हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने बयान में बताया कि वे हाट बाजारों और अन्य जिलों से ऑटो चोरी करते थे. एसडीपीओ ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी रोशन कुमार, जगनारायण राम, गांडूर उरांव, शंकर प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, सरोज सोरेन और बृजेश कुमार सिंह शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >