एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने शहरी इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

गोड्डा में शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने के लिए फ्लैग मार्च

होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए गोड्डा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. सोमवार की शाम को गोड्डा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस बल ने इस मार्च के दौरान शहर के मुख्य चौक-चौराहों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील मोहल्लों का भ्रमण किया. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास कराना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था. एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा. पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील किया कि वे आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व मनायें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें. एसडीपीओ ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे और होली का आनंद बिना किसी डर के लिया जाये. पुलिस बल हर मोर्चे पर तैनात है. इस फ्लैग मार्च में प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान एवं अधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >