सुदंरपहाड़ी में खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत

चूल्हे की आग से साड़ी में लगी आग ने ले ली 50 वर्षीय महिला की जान

गोड्डा जिले के सुदंरपहाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम खाना बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 50 वर्षीय महिला मारांगमय हेंब्रम की मौत हो गयी. मृतका बोड़वा ग्राम निवासी थीं. जानकारी के अनुसार, मारांगमय हेंब्रम अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी चूल्हे की लौ से उनकी साड़ी अचानक आग पकड़ गयी. आग बुझाने के प्रयास में वह बुरी तरह झुलस गयी. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से झुलसी महिला को तुरंत सुदंरपहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, गोड्डा में भर्ती कराया गया. हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. इस घटना के बाद बोड़वा गांव में शोक का माहौल है और परिजन अत्यंत दुखी हैं. परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम न कराने का आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >