जिला अधिवक्ता संघ भवन के भीतरी कमरे को छोड़कर बाहर बैठने वाले अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए लगाये गये बिजली तार चोरी हो गये हैं. प्रशासनिक सचिव भवेश कांत झा ने बताया कि चोरी की सूचना लिखित रूप में नगर थाने को दी गयी है. उन्होंने कहा कि यह चोरी की घटना पिछले तीन-चार दिनों से हो रही है. गर्मी के मौसम में बाहर बैठने वाले अधिवक्ताओं को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा. भवेश कांत झा ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा रवैया जारी रहा, तो अधिवक्ताओं की कुर्सी, टेबल और अन्य सुविधाएं भी सुरक्षित नहीं रहेंगी.
अधिवक्ता संघ भवन के बाहर लगे बिजली तार की चोरी
अधिवक्ताओं की सुविधाओं को खतरा, प्रशासन ने नगर थाने को दी सूचना
