रामपुरहाट विधानसभा के प्रवासी पदाधिकारी नियुक्त हुए नीतीश ओझा

बंगाल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की जतायी उम्मीद

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी राज्यों से प्रचार अभियान के लिए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है. पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए अभी से पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुट गयी है. बिहार में एनडीए ने महागठबंधन को शिकस्त दी थी. इसी तरह पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी सत्ता स्थापित करना चाहती है. इस तैयारी के तहत झारखंड राज्य के युवा मोर्चा ने भी योगदान दिया. भारतीय जनता युवा मोर्चा गोड्डा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नीतीश ओझा को पश्चिम बंगाल के 291 रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र का प्रवासी पदाधिकारी बनाया गया है. नीतीश ओझा ने कहा कि भाजपा द्वारा मुझे यह दायित्व सौंपा गया है, मैं बिहार की तर्ज पर मेहनत कर इस विधानसभा सीट को भाजपा के खाते में डालने का काम करूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को जनता नकार रही है और निश्चित रूप से भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >