गृह रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक व लिखित परीक्षा अप्रैल में

421 पदों पर बहाली के लिए बढ़ायी गयी परीक्षा की तिथि

गोड्डा में गृह रक्षकों के 421 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत शारीरिक व लिखित परीक्षा अब अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी. पहले यह परीक्षा 17 मार्च को होने वाली थी, लेकिन सामान्य शाखा कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, तिथि को ईद, सरहुल, रामनवमी और वित्तीय वर्ष की समाप्ति के कारण बढ़ा दिया गया है. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों के रूप में नव-नामांकन हेतु परीक्षा आयोजित की जाएगी. शारीरिक और लिखित परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, तिथि, गतिविधियों की समय-सारणी और अभ्यर्थियों से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.godda.nic.in पर अपलोड की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >