ललमटिया में रातभर अंधेरा,सुबह तक नहीं लौटी बिजली: पानी को तरसे लोग

बोआरीजोर की ईसीएल कॉलोनी में 12 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है. पानी और पढ़ाई के संकट से जूझ रहे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

प्रतिनिधि, बोआरीजोर . बोआरीजोर के ललमटिया स्थित ईसीएल कॉलोनी में मंगलवार देर रात से बिजली आपूर्ति ठप है . पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूबी हुई है और बिजली नहीं रहने से लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है . बुधवार सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से स्थानीय निवासियों की परेशानी और बढ़ गयी .

बिजली गुल होने का सबसे अधिक असर पेयजल व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है . घरों में पानी की किल्लत हो गयी है, जबकि बिजली के अभाव में बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं .

बिजली गुल, घरों में पानी का संकट

स्थानीय निवासी शंभू कुमार, ननकू लोहार, चामू लोहार, साधना, सविता और मंजू ने बताया कि मंगलवार की देर रात अचानक बिजली चली गयी . इसके बाद बुधवार सुबह 11 बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी .

लोगों के अनुसार, बिजली नहीं रहने से घरों में पानी की व्यवस्था प्रभावित हो गयी है . दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है . लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .

बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित, बारिश में बार-बार कटती है बिजली

बिजली कटने से बच्चों की पढ़ाई पर भी सीधा असर पड़ा है . स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम और रात के समय बिजली नहीं रहने से बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है.

ग्रामीणों का आरोप है कि ललमटिया क्षेत्र में राजमहल परियोजना (ईसीएल) की ओर से बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन हल्की बारिश होते ही बिजली काट दी जाती है . इसके कारण यहां रहने वाले लोगों को अक्सर बिजली संकट का सामना करना पड़ता है .

लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति में बार-बार आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान पूरी कॉलोनी को घंटों अंधेरे में न रहना पड़े .

यह भी पढ़ें:

पथरगामा में बारिश का कहर, खेत खुशहाल तो सड़कें बेहाल: गड्ढों में भरा पानी बना खतरा

तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई सप्लाई

राजमहल परियोजना के इंजीनियर नवनीत कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई लाइन में तकनीकी फॉल्ट आया है . फॉल्ट को ठीक करने के लिए मिस्त्री को काम पर लगा दिया गया है और मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है .

उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी खराबी को जल्द दूर कर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जायेगी .

फिलहाल बिजली आपूर्ति ठप रहने से ईसीएल कॉलोनी के लोगों में नाराजगी है . स्थानीय लोग जल्द से जल्द बिजली बहाली के साथ भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >