सु‘सोनू भैया अब हमारे बीच नहीं रहे’... सुदिव्य सोनू के निधन के बाद गिरिडीह पहुंचे दीपिका और संजय का छलका दर्ददिव्य सोनू के निधन से गोड्डा में शोक की लहर, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद यादव गिरिडीह पहुंचे
मंत्री के निधन की खबर से जिले में शोक
गोड्डा. झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन से जिले में शोक की लहर है. घटना की जानकारी मिलते ही महगामा विधायक सह मंत्री ग्रामीण विकास दीपिका पांडेय सिंह एवं गोड्डा विधायक सह श्रम नियोजन संजय प्रसाद यादव गोड्डा स्थित अपने निवास स्थान से गिरिडीह पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की.
दीपिका पांडेय सिंह ने बताया निजी क्षति
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सुबह की शुरुआत बेहद दुखद खबर के साथ हुई. हमारे साथी मंत्री और भाई सुदिव्य सोनू अब हमारे बीच नहीं हैं. इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है. उनका अचानक चले जाना उनके लिए निजी क्षति है. उनका सहज स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा स्मरण रहेगा. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
संजय प्रसाद यादव ने जताया गहरा दुख
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सोनू भैया का जाना उनके लिए बड़ी क्षति है. उनसे उनका जुड़ाव एक दिन का नहीं, बल्कि वर्षों से चले आ रहे अपनापन का संबंध था.
झामुमो नेता प्रेमानंदन कुमार ने भी जताया शोक
गोड्डा झामुमो प्रेमानंदन कुमार ने कहा कि पूरा परिवार इस घटना से काफी आहत है. उन्होंने भगवान से दुख की इस घड़ी में दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की.
