गोड्डा में कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को नहीं मिली राहत

कंबल वितरण प्रशासनिक आश्वासनों तक सीमित, गरीब और असहाय लोग परेशान

गोड्डा सदर प्रखंड सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में लगातार गिर रहे तापमान के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं. सुबह करीब दस बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकल पा रहे हैं. हालांकि प्रखंड प्रशासन ने जरूरतमंदों और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण की घोषणा की थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया केवल आश्वासनों तक सीमित होती जा रही है. कड़ाके की ठंड में गरीब, मजदूर और असहाय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई चौक-चौराहों पर लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं. बुजुर्गों और गरीबों की मुश्किलें रात के समय और बढ़ जाती हैं. बीडीओ दयानंद जायसवाल ने बताया कि गोड्डा सदर प्रखंड के 34 पंचायतों में कुल 4930 कंबल भेजे गये हैं. प्रत्येक पंचायत को लगभग 145 कंबल आवंटित किये गये हैं, जिन्हें मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और जिप सदस्य के माध्यम से वितरित किया जा रहा है. हालांकि, जरूरतमंदों का आरोप है कि कंबल वितरण में पक्षपात किया जा रहा है और जनप्रतिनिधि अपने चहेते आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं. इससे गरीब और असहाय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रखंड प्रशासन जल्द से जल्द सभी जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाए, ताकि सर्दी में उन्हें कुछ राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >