भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर हुई चर्चा

योग्य मतदाताओं के पंजीकरण और सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर

सामुदायिक भवन, बोआरीजोर में बुधवार को बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बीएलए एवं बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बमभोली पांडे एवं सलखु सोरेन ने संयुक्त रूप से की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक अमित मंडल ने एसआइआर कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नियुक्त बीएलओ 15 जून तक घर-घर जाकर अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य कर रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पात्र मतदाताओं के सत्यापन एवं पंजीकरण में सहयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाये. बैठक में वक्ताओं ने मतदाता सूची की शुद्धता बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सतर्क निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचायें. पूर्व विधायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सजग और सक्रिय रहना होगा, ताकि मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं का नाम शामिल हो तथा कोई भी योग्य मतदाता छूटने न पाये. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. बैठक में मंडरो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पंडित, कुसुमघाटी मंडल के महामंत्री राजेश साह, महेंद्र महतो, शिवकांत मंडल, विष्णु तिवारी, बबलू मरांडी, रोधन राय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >