बोआरीजोर प्रखंड में राष्ट्रीय पेंशन के सामाजिक अंकेक्षण के लिए लगा शिविर

बीडीओ ने पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों को लाभुकों से संपर्क कर सहयोग करने के दिये निर्देश

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों की बैठक बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ ने जानकारी दिया कि तीन दिसंबर से प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में राष्ट्रीय पेंशन योजना के सामाजिक अंकेक्षण के लिए शिविर लगाया जाएगा. बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी पंचायत सचिव और ग्रामीण कार्यकर्ता पेंशनधारियों से संपर्क करें और उन्हें शिविर में आने के लिए प्रोत्साहित करें. शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना के लाभुकों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेंशन का लाभ लेने वाले सभी लाभुकों के लिए शिविर में उपस्थित होकर कागजात का सत्यापन कराना आवश्यक है. यदि लाभुक शिविर में नहीं आते हैं, तो वे पेंशन के लाभ से वंचित रह सकते हैं. सभी पंचायत सचिवों को पेंशनधारियों से संपर्क कर उनके सत्यापन में प्राथमिकता के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अब्दुल हलीम, मुरलीधर महतो, शशिधर यादव, पुजहर मुर्मू, मुजाहिद अनवर, अजय शर्मा, संजीव कुमार और संतोष मंडल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >