पोड़ैयाहाट में चेक बाउंस मामले में युवक गिरफ्तार
दो लाख के फर्जी चेक मामले में दुमका से गिरफ्तार कर भेजा जेल
By SANJEET KUMAR |
December 4, 2025 11:04 PM
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सिदबांक निवासी मुकेश कुमार, पिता अनंतराम ठाकुर को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में पोड़ैयाहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में बोआरीजोर थाना क्षेत्र के पारसनाथ ने न्यायालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि मुकेश कुमार ने 2,00,000 रुपये का फर्जी चेक काट दिया था. जब बैंक में पर्याप्त राशि न होने के कारण भुगतान नहीं हो सका, तो शिकायतकर्ता ने न्यायालय का सहारा लिया. कोर्ट के आदेशानुसार वारंट जारी किया गया और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी. युवक को दुमका नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 4, 2025 11:21 PM
December 4, 2025 11:17 PM
December 4, 2025 11:14 PM
December 4, 2025 11:12 PM
December 4, 2025 11:11 PM
December 4, 2025 11:10 PM
December 4, 2025 11:09 PM
December 4, 2025 11:07 PM
December 4, 2025 11:06 PM
December 4, 2025 11:04 PM
