सदर अस्पताल ब्लड बैंक में खून का गंभीर अभाव, थैलेसीमिया और अन्य मरीजों की जान जोखिम में

युवाओं और सामाजिक संगठनों से रक्तदान की अपील

गोड्डा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पिछले एक सप्ताह से खून का गंभीर अभाव बना हुआ है. ब्लड बैंक में स्टॉक न होने के कारण सबसे अधिक प्रभावित थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे और अन्य गंभीर रोगियों पर पड़ रहा है. नियमित अंतराल पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होने के बावजूद परिजन अब रक्त के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. सदर अस्पताल ब्लड बैंक की क्षमता लगभग 250 यूनिट की है, लेकिन वर्तमान में यहां खून का एक भी कतरा उपलब्ध नहीं है. ब्लड बैंक के अनुसार सामान्य स्थिति में हर दिन औसतन 10-20 यूनिट ब्लड की जरूरत होती है, जो फिलहाल पूरी नहीं हो पा रही है. यदि समय रहते लोग रक्तदान नहीं करेंगे, तो समस्या और गंभीर हो सकती है. जानकारी के अनुसार जिले में थैलेसीमिया, एचआईवी, अपलास्टिक एनीमिया और ल्यूकेमिया से पीड़ित 125 से अधिक मरीज दर्ज हैं, जिन्हें हर 15-20 दिनों में ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है. ब्लड बैंक में स्टॉक खत्म होने के कारण कई बच्चों का इलाज समय पर नहीं हो पा रहा है. परिजनों का कहना है कि वे कई दिनों से ब्लड बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खून उपलब्ध न होने के कारण उन्हें वापस भेज दिया जाता है. कुछ मरीजों के परिजन स्वयं रक्तदान कर अपने बच्चों को बचा रहे हैं, लेकिन अधिकांश मरीजों के पास डोनर नहीं हैं, जिससे उन्हें सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. जानकारों के अनुसार, पिछले कुछ समय से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में कमी आयी है. इसके अलावा शादी-विवाह और गर्मी के मौसम की शुरुआत के कारण भी रक्तदान करने वालों की संख्या घट गयी है. ब्लड बैंक प्रशासन का कहना है कि जब तक लोग स्वैच्छिक रूप से रक्तदान के लिए आगे नहीं आएंगे, स्टॉक को सामान्य करना मुश्किल है. इस गंभीर संकट को देखते हुए स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की जा रही है कि वे रक्तदान के लिए आगे आएं ताकि मासूम बच्चों और गंभीर रोगियों की जान बचाई जा सके.

क्या कहते है ब्लड बैंक प्रमुख

रक्त की कमी को दूर करने के लिए लगातार पहल की जा रही है और लोगों से बार-बार अपील की जा रही है, लेकिन इस वक्त स्थिति में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है.

-एलडी विजय कुमार नागB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >