एसपी ने किया वल्नरेबल बूथ का निरीक्षण

भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील

महागामा विधानसभासभा क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में मतदान होना है. चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन चुस्त व मुस्तैद दिख रही है. चुनाव भयमुक्त हो और ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके, इसको लेकर एसपी अनिमेष नैथानी ने बलबड्डा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील व अतिसंवेदनशील शील बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे को निर्देश दिया कि वैसे बूथ जो अतिसंवेदनशील व संवेदनशील शील हैं, वैसे बूथ के लोगों को निर्भीक व भयमुक्त होकर वोट करने का अपील करें. वहीं एसपी ने मौजूद ग्रामीणों से कहा कि बिना किसी प्रलोभन और बिना किसी डर के निर्भीक व भयमुक्त होकर मतदान करें. अगर कोई व्यक्ति अपना भय दिखाता है, तो उसकी जानकारी त्वरित दें उनके ऊपर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >