खरखोदिया में स्कूली बच्चों के बीच चलाया गया नशा मुक्त अभियान

स्वयं सहायता समूह की सीआरपी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खरखोदिया में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सीआरपी रेखा देवी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. रेखा देवी ने कहा कि नशे की लत आज समाज और परिवारों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है. इसके कारण अनेक घर-परिवार बर्बाद हो रहे हैं तथा समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान, इसके सामाजिक प्रभाव तथा इससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें. उन्होंने कहा कि शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति का स्वास्थ्य धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है और वह विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाता है. कई परिवार नशे की वजह से आर्थिक एवं सामाजिक संकट का सामना कर चुके हैं. रेखा देवी ने कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है, जब लोग नशे को पूरी तरह से त्यागने का संकल्प लें. उन्होंने नये और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी वर्गों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >