बोआरीजोर में घटिया पीसीसी सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध

7 किलोमीटर लंबी सड़क में घटिया निर्माण और गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप

बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के राजाभिट्ठा से मालभिठा तक निर्माणाधीन पीसीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. लगभग सात किलोमीटर लंबी इस सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. स्थानीय मुखिया सुखलाल सोरेन, सिकंदर अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, प्रेम मड़ेया, सज्जाद अंसारी, मुख्तार अंसारी, जमशेद अंसारी और गोपिंदर टुडू ने बताया कि सड़क की मोटाई और मजबूती बेहद घटिया है. सड़क बनते ही कुछ हिस्सों में उखाड़न शुरू हो गयी है. मुखिया सुखलाल सोरेन ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता में सुधार के लिए संवेदक को कई बार कहा गया, लेकिन संवेदक की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष रूप से सड़क निर्माण का जांच कराने और संवेदक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो वे घटिया सड़क निर्माण के विरोध में आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >