गोड्डा फाल्कन की टीम ने गोड्डा सीनियर को 48 रनों से हराया

अजय मांझी 58 रन एवं नीतीश कुमार 16 रनों की पारी खेली

गांधी मैदान में जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले खेले जा रहे गोड्डा फॉल्कन ने गोड्डा सीनियर को 48 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा फॉल्कन की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया. पीयूष कुमार 74 रन एवं वैभव यादव 36 रनों की पारी खेली. मनीष कुमार, उत्तम झा, नीतीश कुमार ने 2-2 विकेट प्राप्त किये. जवाब में गोड्डा सीनियर की टीम 24 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 130 रन पर सिमट गयी. अजय मांझी 58 रन एवं नीतीश कुमार 16 रनों की पारी खेली. सौरव मांझी, गुफरान अंसारी ने 3-3 विकेट एवं अब्दुल हक ने 2 विकेट प्राप्त किये. अंपायर की भूमिका में प्रभुनाथ साह एवं मोनू कुमार तथा स्कोरर मनीष कुमार थे. इस अवसर पर क्रिकेट संघ के संयोजक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >