ऊर्जा दक्षता में अडानी पावर गोड्डा का जलवा, 21वें एक्सीड अवॉर्ड्स में मिला लीजेंड (इमर्जिंग) सम्मान

अडानी पावर गोड्डा को ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्य के लिए 21वें 'एक्सीड अवॉर्ड्स' में लीजेंड (इमर्जिंग) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार कंपनी की सतत और जिम्मेदार बिजली उत्पादन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

गोड्डा: अडानी पावर लिमिटेड, गोड्डा ने ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 21वें ‘एक्सीड अवॉर्ड्स – एक काम देश के नाम’ में प्रतिष्ठित लीजेंड (इमर्जिंग) अवॉर्ड हासिल किया है. कंपनी की ओर से गोड्डा बिजनेस हेड कार्तिकेय मिश्रा समारोह में शामिल हुए.

यह पुरस्कार 21 अगस्त को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा में आयोजित समारोह के दौरान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा प्रदान किया गया. यह सम्मान ऊर्जा दक्षता, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सतत एवं जिम्मेदार बिजली उत्पादन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.

गोड्डा अदानी पावर की टीम सम्मान लेते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

अडानी पावर गोड्डा ने अत्याधुनिक तकनीकों, बेहतर परिचालन प्रक्रियाओं और निरंतर सुधार की संस्कृति को अपनाते हुए ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं. कंपनी के अनुसार, विश्वसनीय और कुशल विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करते हुए ऊर्जा दक्षता के उच्च मानक स्थापित करने पर लगातार काम किया जा रहा है.

कर्मचारियों और टीम के प्रयासों का परिणाम

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान प्लांट से जुड़े कर्मचारियों, इंजीनियरों और सहयोगी टीमों के सामूहिक समर्पण एवं प्रयासों का परिणाम है. यह पुरस्कार ऊर्जा दक्षता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन को प्रेरित करेगा.

अधिकारियों ने कहा कि अडानी पावर गोड्डा परिचालन दक्षता में सुधार के साथ-साथ पर्यावरणीय प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह सम्मान भविष्य में ऊर्जा प्रबंधन और सतत विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए कंपनी के उत्साह को और मजबूत करेगा.

देश निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘एक्सीड अवॉर्ड्स’ का यह सम्मान ऊर्जा दक्षता और सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >