नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को छह साल कारावास की सजा

शादी की नीयत से नाबालिग छात्रा का हुआ था अपहरण, 20,000 रू लगा जुर्माना

गोड्डा के स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी बिनोद कुमार मंडल को दोषी ठहराते हुए कारावास और जुर्माने की सजा सुनायी गयी. कोर्ट ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत छह वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया. यदि जुर्माना नहीं भरा गया तो आरोपी को अतिरिक्त छह महीने की सजा काटनी होगी. आरोपी दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के बारापलासी का निवासी है. पीड़िता के पिता द्वारा पोड़ैयाहाट थाना में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता 4 जुलाई 2023 को अपने विद्यालय पोड़ैयाहाट गयी थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपी ने नाबालिग छात्रा को शादी के नीयत से बहलाकर ले जाने का प्रयास किया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद किया. मुकदमे में कुल सात गवाहों की गवाही हुआ. अभिलेख में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों की दलीलों के आधार पर डीजे प्रथम कुमार पवन की अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >