राजस्व संग्रह के स्थिति की हुई समीक्षा, बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश

महागामा नगर पंचायत में राजस्व संग्रह को लेकर बैठक आयोजित

महागामा नगर पंचायत कार्यालय में नगर प्रशासक अरविंद प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राजस्व वृद्धि, लंबित वसूली, कर निर्धारण और अन्य संबंधित प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की गयी. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पंचायत क्षेत्र में राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति, प्रगति और कमियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी और समयबद्ध तथा पारदर्शी तरीके से राजस्व वसूली सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. बैठक में बताया गया कि कई वार्डों में बकाया राशि की वसूली धीमी गति से हो रही है, जिसे तेज करने के निर्देश दिये गये. कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्��� से प्राप्त धनराशि नगर विकास कार्यों की गति तय करती है, इसलिए संग्रहण में किसी भी प्रकार की देरी विकास योजनाओं को प्रभावित कर सकती है. नगर प्रशासक अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि राजस्व संग्रहण नगर प्रशासन का प्रमुख स्तंभ है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कर्मचारियों को टीमवर्क बढ़ाने, जन-संपर्क मजबूत करने और बकायेदारों से लगातार संवाद बनाकर वसूली अभियान तेज करने के निर्देश दिये. नगर प्रशासक ने कहा कि नियमित रूप से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी और जो कर्मचारी अपने दायित्वों को गंभीरता से नहीं निभाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. बैठक के अंत में अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य शीघ्र हासिल करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >