शांति व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाएं सरस्वती पूजा : थाना प्रभारी

थाना में शांति समिति की बैठक में पूजा आयोजन और सुरक्षा पर हुई चर्चा

विद्या की देवी सरस्वती की पूजा को लेकर मेहरमा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मेहरमा थाना के सौरभ कुमार ठाकुर ने की. इसमें मुख्य रूप से मेहरमा प्रभाग के इंस्पेक्टर रूबी मिंज, पुलिस बल और थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. बैठक में इंस्पेक्टर ने पूछा कि थाना क्षेत्र के किन-किन स्थानों पर सरस्वती पूजा का आयोजन होता है और इसमें कौन-कौन से कार्यक्रम होते हैं. उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि हर गांव में सरस्वती पूजा होती है, लेकिन कोई सांस्कृतिक या अन्य कार्यक्रम नहीं होता. थाना प्रभारी ने कहा कि सरस्वती पूजा विशेष रूप से छात्रों का पर्व है. यदि इस दौरान किसी प्रकार की घटना घटती है, तो यह अशोभनीय है. उन्होंने आगे कहा कि मूर्ति विसर्जन समय पर किया जाये ताकि अंधेरे में स्कूल जाने वाले छात्रों को कोई कठिनाई न हो. उन्होंने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से पूजा कराने की अपील की और बताया कि विद्या की देवी ज्ञान देती हैं, इसलिए पूजा में किसी प्रकार की असुविधा या घटना स्वीकार्य नहीं है. बैठक में सहदेव प्रसाद, राजेश कुमार, महेंद्र उरांव, मो परवेज, शिवालक कुमार, गुलजारीलाल नंदा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >