आत्मनिर्भरता का सशक्त कवच है स्वदेशी जागरण मंच का अभियान : सतीश

24 जनवरी को गोड्डा जिले में रन फॉर स्वदेशी का भव्य आयोजन

राजमहल हाउस, ऊर्जानगर में आयोजित प्रेस वार्ता में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सतीश कुमार ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ युद्ध और चीन की विस्तारवादी नीतियों के बीच स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित स्वावलंबी भारत अभियान, स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबन अभियान, स्वदेशी मेला और रन फॉर स्वदेशी जैसे कार्यक्रम भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रहे हैं. सतीश कुमार ने बताया कि यह अभियान अमेरिकी-चीन के आर्थिक दबावों के भारतीय प्रतिकार के रूप में सामने आये हैं और 2047 तक समृद्ध भारत का सपना साकार करने के लिए युवाओं में जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि आगामी 24 जनवरी 2026 को झारखंड के गोड्डा जिले में 100 से अधिक विद्यालयों में रन फॉर स्वदेशी का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को स्वदेशी उपभोग, उत्पादन और सुरक्षा के महत्व से परिचित कराया जाएगा. सतीश कुमार ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान युवाओं को उद्यमी बनाकर बेरोजगारी के खात्मे की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. अमेरिका की टैरिफ नीति के मुकाबले यह अभियान स्वदेशी उपभोग और उत्पादन पर जोर देता है. वहीं, स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबन अभियान चीन के सस्ते सामानों से भारतीय बाजार को बचाने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है. 2025 से शुरू हुए इन कार्यक्रमों ने देश के 750 जिलों में लाखों लोगों को जोड़कर एक व्यापक स्वदेशी आंदोलन को गति दी है. गोड्डा जैसे ग्रामीण जिलों में यह अभियान विशेष रूप से प्रासंगिक है. यहां रन फॉर स्वदेशी के माध्यम से विद्यार्थी न केवल स्वदेशी का संदेश फैलाएंगे, बल्कि उद्यमिता और सुरक्षा के बीज भी बोएंगे. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं विद्यालयों में स्वदेशी सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की प्रतिज्ञा लेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >