मरीजों की स्वास्थ्य जांच के बाद दी गयी मुफ्त दवा

काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज की ओर से मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित

नर्सिंग एवं डी-फार्मा के लिए प्रसिद्ध बुडमू प्रखंड के ढाकुरगांव स्थित काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज की ओर से मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज के प्रबंध निदेशक रविंद्र महतो, जिला परिषद सदस्य मनोज महतो और उप प्रमुख हरदेव साहु ने संयुक्त रूप से किया. कैंप में आयुष्मान अस्पताल, अरसन डे रांची की टीम के डॉ. प्रशांत जायसवाल और डॉ. अलका जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे. टीम ने बुडमू प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों मरीजों की जांच की. मेडिकल कैंप के दौरान पैथोलॉजिकल संबंधी जांच की गयी और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गयी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >