गोड्डा : चिलौना बम कांड में तीन बच्चे की मौत के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से पूजा कुमारी के पिता अर्जुन यादव को एक लाख का चेक दिया गया. एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम होने के बाद भागलपुर से लौटने के परिजनों को सहायता राशि दी गयी. जिला प्रशासन बम विस्फोट में तीन बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त करता है. बता दें कि चिलौना में बम विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतक के परिजन को एक लाख रुपये देने की घोष की थी. इस अवसर पर अनुमंडल नाजिर राजीव ठाकुर व अंचल कर्मी जवाहर लाल सिंह आदि थे.
पूजा के परिजन को मिला एक लाख
गोड्डा : चिलौना बम कांड में तीन बच्चे की मौत के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से पूजा कुमारी के पिता अर्जुन यादव को एक लाख का चेक दिया गया. एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम होने के बाद भागलपुर से लौटने के परिजनों को सहायता राशि दी गयी. […]
