गोड्डा जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड अंतर्गत परासी गांव में बुधवार की सुबह एक खेत की सूखी जमीन से अचानक पानी की तेज धारा निकलने लगी. ग्रामीणों ने इसे दैवीय चमत्कार मानते हुए गंगा मैया का आगमन घोषित किया और मौके पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, परासी गांव के खेत में सामान्य काम चल रहा था, तभी जमीन के एक हिस्से से पानी का रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते यह तेज धारा में बदल गया. गर्मी के मौसम में जमीन से स्वतः पानी निकलते देख ग्रामीण दंग रह गये. आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं. ग्रामीण इसे गंगा मैया का आशीर्वाद मानकर फूल-अगरबत्ती से पूजा कर रहे हैं और भजन-कीर्तन में शामिल हैं.
परासी गांव में सूखी जमीन से अचानक निकली पानी की धारा
गांव में कौतूहल और श्रद्धा का माहौल, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन
