बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन सदर अस्पताल गोड्डा की टीम द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के तीन व्यक्तियों ने रक्तदान कर इस नेक कार्य में भाग लिया. बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य और सामाजिक कार्य है. स्वस्थ व्यक्तियों को इसका नियमित रूप से करना चाहिए, इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता और जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है. मौके पर सीओ केदार नाथ सिंह, दिलीप मंडल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने रक्तदाता व्यक्तियों की सराहना की.
रक्तदान शिविर में तीन व्यक्तियों ने दिया रक्त
बोआरीजोर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
