चरघा जंगल जा रहे थे जलावन की लकड़ी काटने
गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के दीपना गांव के पास बुधवार पिकअप वैन के पलट गया. इस घटना में पिकअप वैन में सवार नौ लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सर अस्पताल में भरती कराया गया है. गंगवारा गांव के लोग पिकअप वैन से जलावन के लिये लकड़ी काटने चरघा जंगल जा रहे थे. वैन में लगभग 15 लोग सवार थे. इसी दौरान दीपना गांव के पाास गड्ढा में पिकअप वैन का पहिया चला गया और पलट गया.
इस घटना में पिकअप वैन में सवार सुभाष सोरेन (26), रसीक मुर्मू (22), शिवलाल सोरेन (55), एतवारी सोरेन (16), कालीचरण बास्की (18), अमेस हांसदा, सुनिल सोरेन (26), राजकुमार सोरेन (16) व सुरेश सोरेन (35) घायल हो गया. इसमें से सुभाष व रसीक की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. ऑन ड्युटी डॉ डीके ठाकुर ने घायलों का इलाज किया.
