चिलौना बम कांड : अंजु का शव पहुंचा चिलौना

गोड्डा : चिलौना बम कांड में घायल अंजु की मौत मंगलवार को होने के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचा. इससे गांव का माहौल मातम में बादल गया. बता दें कि बम फटन से पांच वर्षीय अंजु गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उसका इलाज भागलपुर के मायागंज में चल रहा था. इसी दौरान […]

गोड्डा : चिलौना बम कांड में घायल अंजु की मौत मंगलवार को होने के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचा. इससे गांव का माहौल मातम में बादल गया. बता दें कि बम फटन से पांच वर्षीय अंजु गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उसका इलाज भागलपुर के मायागंज में चल रहा था. इसी दौरान मांगलवार को मौत हो गयी. बुधवार को पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव को देर शाम चिलौना लाया गया. अंजं प्रदीप साह की बेटी थी.

पीड़ित परिवार को दिया मुआवजा: वहीं बुधवार को मायागंज से लौटने के बाद अंजु के पिता प्रदीप साह को एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा ने एक लाख का चेक दिया. एसडीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को चेक प्रदान किये जाने की घोषणा मुख्यमंत्री रघुवर सरकार ने की है. इसके आलोक में एक लाख की राशि दी गयी है. इस अवसर पर अनुमंडल नाजिर राजीव कुमार, अंचल कर्मचारी जवाहर लाल सिंह आदि थे.
गोड्डा अंचलाधिकारी कर रहे थे कैंप: एसडीओ के निर्देश पर मायागंज में घायलों का हाल लेने के लिये जिला स्तर पर टीम भेजी गयी थी. इसमें अंचलाधिकारी दीवाकर प्रसाद सहित अंचल कर्मी मुकेश कुमार व मुफस्सिल थाना की पुलिस भी थी. पूजा की मौत के बाद बुधवार शाम ही टीम गाेड्डा लौट आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >