देर शाम घायल अंजु ने भी तोड़ दिया दम

गोड्डा बम विस्फोट : मृतकों की संख्या दो हुई गांव में सन्नाटा, गमगीन हुए लोग गोड्डा : गोड्डा जिले के चिलौना गांव में सोमवार को हुए बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या दो हो गयी है. विस्फोट में गंभीर रूप से घायल छहवर्षीय बच्ची अंजु कुमारी की भागलपुर में इलाज के दौरान मंगलवार देर […]

गोड्डा बम विस्फोट : मृतकों की संख्या दो हुई

गांव में सन्नाटा, गमगीन हुए लोग
गोड्डा : गोड्डा जिले के चिलौना गांव में सोमवार को हुए बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या दो हो गयी है. विस्फोट में गंभीर रूप से घायल छहवर्षीय बच्ची अंजु कुमारी की भागलपुर में इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम मौत हो गयी. विस्फोट में अंजु का दायां हाथ उड़ गया था. मृतक बच्ची चिलौना निवासी प्रदीप साह की बेटी थी. उसे सोमवार को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया था.
विस्फोट में जख्मी तीसरी बच्ची पूजा कुमारी का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है. खबर लिखे जाने तक बच्ची का शव भागलपुर से गोड्डा नहीं लाया जा सका था. गांव में दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा. बाकी पेज 15 पर
विस्तृत खबर पेज चार पर
देर शाम घायल…
घटना से ग्रामीणों में अाक्रोश है.
मालूम हो कि सोमवार को आयुष कुमार की मौत हो गयी थी. बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ कर घर जा रहे थे. इसी बीच बम विस्फोट की जद में आ गये. आंगनबाड़ी केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिया के पास फूल से ढंके लावारिश थैले के उठाने के दौरान छिपा कर रखा बम फट गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >