मदरसा कमरूल होदा में अवैध शिक्षक नियुक्ति की जांच की मांग

प्रधान मौलवी ने आठ माह पूर्व अवैध शिक्षक की नियुक्ति कर फरार रहते हैं गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड के मदरसा कमरूल होदा जिरली में हुई अवैध शिक्षक नियुक्ति के मामले की जांच कराने की मांग का आवेदन ग्रामीणों ने डीइओ कार्यालय को दिया है. आवेदन में बताया है कि जिरली पंचायत के मदरसा कमरूल होदा […]

प्रधान मौलवी ने आठ माह पूर्व अवैध शिक्षक की नियुक्ति कर फरार रहते हैं

गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड के मदरसा कमरूल होदा जिरली में हुई अवैध शिक्षक नियुक्ति के मामले की जांच कराने की मांग का आवेदन ग्रामीणों ने डीइओ कार्यालय को दिया है. आवेदन में बताया है कि जिरली पंचायत के मदरसा कमरूल होदा में प्रधान मौलवी ने आठ माह पूर्व अवैध शिक्षक की नियुक्ति कर फरार रहते हैं.
इस कारण पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने मदरसा में ताला लगाकर विरोध किया था और पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर न्याय की मांग की थी. इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में कई बार आवेदन दिया गया. पर अब तक कोई उच्च स्तरीय जांच नहीं हो पायी. इस कारण पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों में मो रफीक अंसारी, मुर्शीद अंसारी, आस मोहम्मद अंसारी, सेताब अंसारी, जलील अंसारी, कुरबान अंसारी, वहाब अंसारी, शफीक अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, कौसर अंसारी, इकरामुल, बसीर अंसारी, हारूण अंसारी, कलीम अंसारी,मुमताज अंसारी, जाकीर अंसारी, अबुल कलाम अंसारी सहित 42 ग्रामीणों ने डीइओ कार्यालय में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >