महगामा थाना प्रभारी का पुतला फूंक जताया विरोध

मनमानी करने का आरोप महगामा : थाना प्रभारी रेणु कुमारी गुप्ता की कार्यशैली से नाराज लोगों ने शनिवार को उनका पुतला का दहन किया. इसका नेतृत्व महगामा के केंचुआ चौक पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया. इस दौरान लोगों ने थाना प्रभारी के विरोध में नारे लगाये. महगामा क्रांति मंच के बैनर तले लोगों ने बताया […]

मनमानी करने का आरोप

महगामा : थाना प्रभारी रेणु कुमारी गुप्ता की कार्यशैली से नाराज लोगों ने शनिवार को उनका पुतला का दहन किया. इसका नेतृत्व महगामा के केंचुआ चौक पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया. इस दौरान लोगों ने थाना प्रभारी के विरोध में नारे लगाये. महगामा क्रांति मंच के बैनर तले लोगों ने बताया कि थाना प्रभारी की मनमानी चरम पर है. हर काम के लिए लोगों को थाना में चढ़ावा देना पड़ता है. अवैध रूप से कोयले की तस्करी चल रही है.
पंचायत प्रतिनिधि सुरेंद्र मोहन केशरी ने बताया कि दिन दहाड़े कोयले की तस्करी की जाती है. थाना प्रभारी धृतराष्ट्र बनी हुई हैं. मौके पर अध्यक्ष मो सरफराज, उपाध्यक्ष रॉकी जायसवाल, सचिव राजीव रंजन भगत, ललिता जायसवाल, मो इमरान, सलीम परवाना, नीरज चौरासिया, हेमंत आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >