सरकंडा में तालाब में डूब कर बालक की मौत

गोड्डा : नगर क्षेत्र के सरकंडा स्थित तियोडीह तालाब में डूबने से मन्नू साह (9) की मौत हो गयी. यह घटना शनिवार की सुबह 10 बजे की है. सरकंडा के तियोडीह निवासी रोहित साह का पुत्र मन्नू शौच करने के लिए तालाब गया था. तालाब में मिट्टी कटाई का काम चल रहा था. जिस ओर […]

गोड्डा : नगर क्षेत्र के सरकंडा स्थित तियोडीह तालाब में डूबने से मन्नू साह (9) की मौत हो गयी. यह घटना शनिवार की सुबह 10 बजे की है. सरकंडा के तियोडीह निवासी रोहित साह का पुत्र मन्नू शौच करने के लिए तालाब गया था. तालाब में मिट्टी कटाई का काम चल रहा था. जिस ओर मिट्टी कटाई कार्य हुआ है, उसी ओर वह पानी लेने गया. इस दौरान उसका पैर कीचड़ से फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में डूब गया. इस घटना में उसकी मौत हो गयी.

विरोध में सड़क जाम : मन्नू के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही उसके परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. उसे तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद सीधा सदर अस्पताल पहुंचे. यहां डाॅक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया. इसके बाद में बालक का शव तियोडीह लाया गया. यहां ग्रामीणों व परिजनों के सब्र का बांध टूट गया और तालाब की खुदाई के विराेध में गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग को एक घंटा तक जाम कर दिया गया.
तालाब के मिट्टी कटाई का विरोध:
आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि बगैर टेंडर के तालाब में मिट्टी कटाई का काम कराया जा रहा है. अवैध मिट्टी कटाई के मामले को लेकर सड़क जाम कर बवाल काटा गया. ग्रामीणों ने मृतक बच्चे के परिजनों को मुआवजा दिये जाने का मांग की.
नगर थाना पुलिस ने हटाया जाम: सड़क जाम की सूचना मिलने पर जाम स्थल पर नगर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया. इसके बाद जाम को हटाया गया. जाम में करीब एक घंटे तक कई गाड़िया फंसी रही. वहीं पुलिस ने कहा कि इस मामले में मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है. शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी. तब परिजनों ने शव को सदर अस्पताल ले गये और पोस्टमार्टम कराया.
सरकंडा में तालाब…
यूडी केस दर्ज : नगर थाना के एएसआइ बीएन सिंह ने बताया कि बच्चे के चाचा सूचक प्रेमलाल साह के फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
खुली स्वच्छ भारत निर्मल अभियान की सच्चाई की पोल
मन्नू साह तालाब के किनारे शौच करने गया था. शौच के तालाब के पानी लेने के दौरान असमय काल के गाल में समा गया. वहीं करोड़ों की राशि स्वच्छ भारत निर्मल अभियान के नाम पर शौचालय बनाने में खर्च हो गयी. मन्नू साह मर कर इस अभियान की सच्चाईं के बयां कर गया. जिला मुख्यालय से महज पांच किमी दूर सरकंडा तियोडीह में स्वच्छ भारत निर्मल अभियान नहीं कारगार हो पायी है.
कौन कर रहा अवैध मिट्टी कटाई !
सरकंडा का तियोडीह तालाब मुख्य सड़क के किनारे है. दो तीन दिनों से तालाब में मिट्टी कटाई कर दूसरे स्थानों में ट्रैक्टर से ढुलाई कराई जा रही है. बावजूद विभाग व प्रशासन अनदेखी कर रही है. ग्रामीणों ने कहा कि कौन तालाब से मिट्टी काट कर बेच रहा है. इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग डीसी व एसपी से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >