भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहरी नीति अपनाने का लगाया आरोप
पीरपैंती सड़क हादसे में झारखंड के तीन मृतक के आश्रितों को सरकार नहीं दे रही मुआवजा
मेहरमा : प्रखंड के सिदो कान्हू चौक पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर विरोध जताया है. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष श्याम सुंदर साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. श्री साह ने बताया कि पीरपैंती के पसाईचक के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी थी. इसमें तीन लोग झारखंड के ठाकुरगंगटी गांव के रहने वाले थे.
बिहार सरकार ने झारखंड के मृतक के आश्रितों के मुआवजा नहीं देकर दोहरी नीति अपना रही है. इसके विरोध स्वरूप ही बिहार सरकार सीएम का पुतला फूंका गया है. मौके पर जयकिशोर महतो, शैलेंद्र सुमन, बलराम कुशवाहा, अंकित भगत, आनंद मिश्रा, सतीश राम आदि उपस्थित थे.
